सांची डवलपर्स भी अब रियल एस्टेट क्षेत्र में

BY — September 27, 2012

udaipur. बढ़ती महंगाई के दौर में आम आदमी की जरूरत के अनुसार उसकी कीमत पर फ्लैट उपलब्ध करा पाना किसी भी बिल्डर के लिए संभव नहीं है लेकिन सांची डवलपर्स प्रा.लि. ने इस क्षेत्र में कदम रखते हुए शीघ्र ही अपने पहले प्रोजेक्ट से जनता को उचित कीमत पर प्रीमियम फ्लैट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

प्रथम प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग शीघ्र ही की जाएगी। सांची डवलपर्स प्रा. लि. के विजय जैन ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि निकट समय में सोभागुपरा रोड़ पर डीपीएस स्कूल के सामने प्रारंभ किये जाने वाला साहिल एनक्लेव नामक प्रोजेक्ट करीब दो वर्ष में 1 लाख वर्गफीट भूमि पर ग्राउण्ड प्लस 8 माले में तैयार होगा जिसके प्रत्येक फ्लोर पर 2 व 3 बीएचके के सात-सात फ्लैट सहित कुल 63 फ्लैट का निर्माण होगा। प्रोजेक्ट में ग्राहकों की सुविधाओं के लिए स्वीमिंग पूल,जिम, क्लब हाऊस, प्ले गार्डन पेन्ट हाऊस के साथ दो हैवी लिफ्ट रहेगी। प्रोजेक्ट में करीब 70-75 चार पहिया वाहनों के लिए स्टील पार्किंग दी जाएगी।
उन्होनें बताया कि मॉर्डन एलीवेशन के साथ प्रोजेक्ट के दोनों ओर 60-60 फीट की रोड़ उपलब्ध होगी जबकि प्रत्येक फ्लैट पर्याप्त हवा रोशनी के लिए  तीन ओर से खुले रहेंगे। 2 व 3 बीएचके में क्रमश: 2 व 3 बालकनी रहेगी। प्रोजेक्ट में 5 हजार वर्गफीट का पोडियम गार्डन होगा जो बहुत कम प्रोजेक्ट में देखने को मिलता है। प्रोजेक्ट में बिल्डिंग नियमों के अनुसार कुल जमीन का 3 प्रतिशत एरिया व्यावसायिक उपयोग के लिए आरक्षित की जाएगा जिसमें दुकानों का निर्माण होगा। इसमें 24 घंटे कॉमन एरिये में पावर बेकअप रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सांची ग्रुप भट्टजी की बाड़ी में ही गोल्ड स्क्वायर नामक एक ओर प्रोजेक्ट प्रारंभ करने जा रहा है जिसमें 12 लक्ज़री फ्लैट होंगे।
ग्रुप द्वारा शीघ्र ही मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ‘घर आंगन’ नाम से कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में 1 व 2 बीएचके के 1100 फ्लैट की टाऊनशिप लायी जाएगी जो 3 चरणों में पूर्ण होंगे। यह प्रोजेक्ट 3 वर्ष में पूर्ण होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

  1. Dear Sir/Madam,

    I wont to know about your project wich is near Gitanjali Hospital kindly send all details in my Email ID i am interusted to take 2 BHK flat.

    With regards,
    09687696599

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *