Header Banner

ल्यूमिनस की सोलर पावर बैकअप सॉल्यूशंस की रेंज पेश

BY — September 29, 2012

सचिन तेंदुलकर ने किया अनावरण

udaipur. ल्यूमिनस पावर टैक्नोलॉजिस के ब्रांड एम्बेसेडर सचिन तेंदुलकर ने ल्युमिनस की वार्षिक चैनल पार्टनर बैठक में कंपनी के ग्रीन पावर बैकअप सॉल्यूशंस की नई आविष्कारी रेंज का अनावरण किया।

ये आविष्कारी उत्पाद उन परिवारों को लक्ष्य कर बाजार में लाए गए हैं जिनके पास बिजली की सीमित उपलब्धता है या है ही नहीं। इस रेंज में सोलर होम लैंप, सोलर लैंटर्न तथा सोलर इन्वर्टर शामिल हैं। इनके अलावा, सचिन तेंदुलकर ने किफायती पावर बैकअप सॉल्यूशन भी जारी किए जिनमें होम यूपीएस तथा एक  ट्यूबुलर बैटरी शामिल हैं। ये उत्पाद होम यूपीएस की पैठ में विस्तार करते हुए खासतौर से ग्रामीण इलाकों में ल्युमिनस के बाजारों का दायरा बढ़ाएंगे। यह पहला मौका है जबकि भारतीय बाजार में ग्रिड पावर विकल्प के साथ एक हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर भी पेश किया गया।
इन नए उत्पादों की पे_ाक_ा के समानांतर ही कंपनी के देशभर से आए प्रमुख चैनल पार्टनरों की वार्षिक भागीदार बैठक भी आयोजित की गई। सचिन तेंदुलकर ने ल्युमिनस के बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज कराने वाले चैनल पार्टनरों को सम्मानित किया।  इस लॉन्च के साथ ही, ल्युमिनस ने भारत के पावर बैकअप सॉल्यूशंस मार्केट में अपनी अग्रणी स्थिति को और पुख्ता बना लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply