पेशी पर लाए एचएस ने पुलिसकर्मी से की मारपीट

BY — October 1, 2012

udaipur. न्यायालय में पेशी पर ले जा रहे आदतन अपराधी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य  पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर वहां बैरक में डाल दिया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाने का हिस्रीं लशीटर विनोद उर्फ बकरी को सोमवार को जेल लाया गया था। काफी कैदी होने के कारण उन्हें  वहां बैरक में बंद कर दिया गया। इस पर विनोद ने दूसरी बैरक में जाने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी के उसे जबरन भेजे जाने पर उसने हंगामा कर दिया।

पेशी के समय जब कांस्टेबल उसे लेने गया तो उसने मारपीट कर दी। वहां मौजूद अन्यद पुलिसकर्मी दौडे़ और विनोद की धुनाई कर उसे वापस बैरक में बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर भूपालपुरा थाना तथा कंट्रोल रूम से जाब्ता पहुंचा। इसके बाद विनोद ने बैरक में गाली गलौज की और स्वयं के कपडे़ फाड़ दिए। दीवार से सिर फोड़ा जिससे उसके शरीर पर चोटों के निशान हो गए। बाद में इसकी पेशी भी नहीं हुई। कांस्टेबल ने राजकार्य में बाधा एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *