Header Banner

‘महाराणा प्रताप’ फिल्‍म के पोस्टर का विमोचन

BY — October 5, 2012

udaipur. राणा पूंजा की जयंती पर आलोक संस्कार विजन फिल्म्स एवं आलोक ऑडियो विज्यूअल्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी फिल्म ‘महाराणा प्रताप : दी फर्स्ट  फ्रीडम फाइटर’ के पोस्टर का विमोचन मोतीमगरी पर किया गया।

क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालुसिंह कानावत, सरंक्षक तेजसिंह बांसी, मनोहर सिंह कृष्णाटवत, फिल्म में महाराणा प्रताप की भूमिका निभाने वाले नारायण सिंह सिसोदिया, शक्तिसिंह कारोई, राजेन्द्र सिंह शक्तावत, रणधीरसिंह चन्देल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी ने महाराणा प्रताप के चरणों में पोस्टर को भेंट कर प्रार्थना की कि यह फिल्म जन—जन में स्वाभिमान को जगाने में सफल हो। महासभा के तेजसिंह बांसी ने कहा कि निश्वित रूप से डॉ. कुमावत का यह प्रयास प्रशंसनीय है। जन-जन तक यह फिल्म महाराणा प्रताप के संदेश को पहुँचायेगी। महाराणा प्रताप की फिल्म बनी है, अब शीघ्र ही महाराणा प्रताप का मंदिर भी बन सकेगा जो लोगों के पूजनीय ही नहीं वरन् उनमें प्रेरणा भरने का कार्य भी कर सकेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply