Header Banner

उदयपुर-खजुराहो 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर ही जाएगी

BY — October 5, 2012

udaipur. झांसी railway स्टेशन पर नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के कारण उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर तक चलाई जायेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ललित बोहरा के अनुसार झांसी स्टेशन पर नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य के कारण उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस जो 13 से 17 अक्टूबर तक उदयपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी, एवं 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर पहुंचेगी। वह ग्वालियर से खजुराहो के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 14 से 18 अक्टूबर तक खजुराहो से ग्वालियर से के मध्य रद्द रहेगी एवं ग्वालियर से उदयपुर के लिये संचालित की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply