Header Banner

गायन में एमडीएस प्रथम

BY — October 6, 2012

udaipur. सेक्टर 3 स्थित एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में ‘भारत विकास परिषद्’ द्वारा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिन्दी और संस्कृत भाषा में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभांरभ माँ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता व हिन्दी समूह गान प्रतियोगिता में एम.डी.एस. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनमें प्रतिभागी के रूप में यश गुप्ता, आकृति त्यागी, प्रतिभा राठौड, सौम्या सक्सेना, सोनल चौहान, जान्हवी, कृति जैन और श्रद्धा राव भाग लिया। इन सभी को मुख्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किये गये। विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी, प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी एवं उपप्राचार्या जया वर्मा ने इन सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply