Header Banner

प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण समिति का पुनर्गठन

BY — October 6, 2012
गिरिराज अग्रवाल एवं एल. एल. शर्मा

udaipur. राजस्थान सरकार ने प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम के अन्तर्गत समाचार पत्रों/समाचार समितियों/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों तथा स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण के लिए राज्य प्रेस अधिस्वीकरण समिति का पुनर्गठन दो वर्ष की अवधि के लिए किया है।

आदेश के अनुसार समिति में निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को अध्यक्ष एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार एम. यासीन, यूएनआई के सुरेश पारीक, राष्ट्रीय सहारा के श्याम सुन्दर शर्मा, राजस्थान पत्रिका के आशुतोष शर्मा, हिन्दुस्तान टाइम्स की उर्वशी देवरावल, दैनिक भास्कर के गिरिराज अग्रवाल, एनडीटीवी के राजन महान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भण्डारी, दैनिक जागरण के नरेन्द्र शर्मा एवं दैनिक नवज्योति के एलएल शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply