बिग एफएम का सेफ्टी कैम्पेन

BY — October 10, 2012

टोटल क्वार्ट्ज एवं इंडियाना क्रेडिट को ऑपरेटिव का सहयोग

udaipur. बिग 92.7 एफएम टोटल क्वार्ट्ज और इंडियाना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सहयोग से राज्य के तीन शहरों जोधपुर, अजमेर और उदयपुर में ट्रेफिक सेफ्टी अभियान चलाएगा।

स्टेशन हेड कौस्तुभ शांडिल्य एवं कलस्टर हेड सुखदीप सोहेल ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि हालांकि एफएम के माध्यम से अभियान शुरू हो गया है लेकिन अब व्यावहारिक तौर से ट्रेफिक नियमों की पालना के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए टीमें सड़कों पर वाहनचालकों को नियम बताते हुए गांधीगीरी अपनाकर उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह करेगी और ट्रेफिक सिग्नल्स, स्कूल्स, कॉलेज, शहर के व्यस्ततम इलाकों में जाकर नियमों की पालना के लिए प्रेरित करेगी।
अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से अभियान में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता का यह एक सतत अभियान है जिसके लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। टोटल क्वातर्ट्ज के सेल्सक मैनेजर प्रमोद पंवार ने बताया कि अभियान चार चरणों में नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, ट्रेफिक सेफ्टी में चलाया जाएगा। चौथे चरण में 4 नवम्बयर को टोटल क्वार्ट्ज रन मेराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मेराथन फतहसागर की पाल से मोती मगरी तक होगी। इसमें शहर के नागरिकों को शामिल करते हुए ट्रेफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान इंडिया क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के संतोष कुमार भी मौजूद थे। संचालन आरजे जीत ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *