Header Banner

महाराणा प्रताप फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 11 को

BY — October 10, 2012

पाला गणेश मन्दिर में लड्डू का भोग लगाकर की फिल्म की सफलता की प्रार्थना

udaipur. आलोक संस्कार विजन फिल्म्स एवं आलोक ऑडियो विज्यूअल्स प्रा.लि. के बैनर तले 5 साल के अथक प्रयासों से बनी ‘महाराणा प्रताप : दी फर्स्टर फ्रीडम फाइटर’ का वर्ल्डस प्रीमियर गुरुवार दोपहर 3.30 बजे होगा।

फिल्म के निर्माता—निर्देशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि फिल्म की सफलता के लिये पाला गणेश मन्दिर में लड्डू का भोग लगाकर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि इंतजार की घडिय़ां खत्म हो गई है। 36 गुना 20 की स्क्रीन, 50 हजार साउण्ड सिस्टम के साथ मल्टी चैनल पर यादगार प्रस्तुति होगी। 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शन कर दिया जायेगा। उदयपुर में पिक्चकर पैलेस और पीवीआर में एक साथ प्रदर्शित होगी।
उन्होंने कहा कि फिल्म का संगीत मधुर बन पड़ा है। हमने फिल्म में 16 मिनट का युद्व दृश्यव फिल्माया है जो काफी कठिन काम था। हल्दीघाटी का युद्व दर्रे में हुआ था। सारी सेना को एक साथ देख पाना सम्भव भी नहीं था। और बात को ध्यान में रखकर हल्दीघाटी में, उदयपुर में और महाराणा प्रताप से जुड़े स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई है। यह फिल्म व्यवसायिक रूप से सफल हो या न हो महाराणा प्रताप की जीवनी को जन-जन तक पहुँचाने में सफल हुये है।
संगीत :  देश के जाने-माने गायक स्व. जगजीत सिंह ने इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण गाना ‘याद आएगा हमें छोड़ के जाने वाला..’ गाया है। साथ ही शैल हाड़ा ने ‘भारत के रणवीरों को..’ और ‘मायड़ थारो पूत कठै…’ ये दो गाने गाए हैं जो साँवरिया से हिट हुए और आज भी अपनी बुलन्द आवाज से फिल्म इण्डस्ट्री की सेवा कर रहे हैं। ‘पग घुँघरू बांध मीरा…’ गाना साधना सरगम ने गाया है जबकि ‘वीर प्रताप की देखो ये अमर कहानी…’ रूप कुमार राठौड़ ने। ‘राणा धीर धरम रखवाला…’ डॉ. प्रेम भण्डारी ने, ‘ये लहू रोती हुई शाम….’ भूपेन्द्र ने तथा ‘नीला घोड़ा रा असवार…’ और ‘अपने मालिक के इशारों को समझने वाला….’ ये दोनों गीत रूप कुमार राठौड़ ने गाए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply