Header Banner

फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन की फ्रेशर पार्टी

BY — October 10, 2012

udaipur. पेसिफिक विश्वटविद्यालय की फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन की फ्रेशर पार्टी ‘उत्थान‘ का आयोजन धूमधाम से किया गया।

फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्‍लीकेशन के कोर्डिनेटर डॉ. संजय गौड़ के अनुसार संस्थान की एमसीए व बीसीए के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी ‘उत्थान‘ का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि कर्नल संजीव कुमार अर्गाल, निदेशक-रियल स्टेट, मिराज समूह थे। फ्रेशर पार्टी में एमसीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मि. एवं मिस फ्रेशर का चयन तीन चरणों में किया गया।
बीसीए का मिस्टर फ्रेशर नागेन्द्र एवं मिस फ्रेशर चंदा चुनी गईं जबकि एमसीए के मिस्टर फ्रेशर हरीश एवं मिस फ्रेशर विस्मिता चुनी गयी। निर्णायक सीमा श्रीमाली एवं गरिमा शर्मा थे। संयोजन योगेन्द्र शर्मा, राहुल जैन, स्नेहलता कोठारी रश्मि परियानी. शालू दाधीच एवं रेशमा शेख ने किया। संचालन एमसीए तृतीय सेमेस्टर एव बीसीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply