कैसे दिखेंगे 13 वर्ष बाद के दूल्हा-दुल्हन

BY — October 10, 2012

रेम्पे पर बताएंगे मेकअप, हेयर स्टा्इल, ड्रेस डिजाइन
एचबीओ का प्रयोगात्माक कार्य

udaipur. 13 वर्ष बाद के दूल्हा-दुल्हन का मेकअप, हेयर स्टारईल, ड्रेस डिजाइन कैसी होगी, इस पर हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एचबीओ) की ओर से 14 अक्टूरबर को शहर के 25 मॉडल ’ब्राइडल 2025’ व कमान्डो विषय पर हेयर स्टाईल, हेयर कलर व मेकअप करके रेम्प पर कला का प्रदर्शन करेंगे।

14 अक्टूबर को कार्यक्रम सुबह 11 बजे से नमस्ते इण्डिया रेस्टोरेन्ट, सोनी हॉस्पीटल के सामने, सहेली मार्ग पर होगा। 13 अक्टूबर को भी कार्यशाला का आयोजन एचबीओ सदस्यो के लिए किया जा रहा है।
एचबीओ उदयपुर शहर की संयोजक कृष्णा राठौड ने बताया कि एचबीओ कार्निवल उदयपुर में बासवाडा, व राजसमन्द के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। एज्यूवकेशन एण्ड प्रजेन्टेशन के स्लो गन को आधार बनाते हुए एचबीओ क्रिएटीव टीम समस्त सदस्यो को निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है।
14 अक्टूबर को शॉ में मेकअप आर्टिस्ट योगश शर्मा, टेक्नीकल नेशनल हेड लेबलएम के रोहीत वर्मा व टेक्नीकल नेशनल हेड जेसिका व जेनसन की सोनल कौर मान, स्कीन ट्रिटमेन्ट नेल केयर, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कट व मेकअप का प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम में शहर के 125 मेकअप आर्टिस्ट व हेयर एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे है। कॉरियोग्राफी राजेश शर्मा करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *