Header Banner

मनोरंजन कार्यक्रमों की धूम मचेगी रोटरी मेले में

BY — October 10, 2012

तीन दिवसीय रोटरी मेला 12 से

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर के रोटरी सर्विस ट्रस्ट द्वारा गत 35 वर्षो से प्रतिवर्ष जनहित में किये जाने वाले सेवा कार्यों हेतु फंड रेजिंग हेतु सुभाषनगर स्थित हजारी बाग में आयोजित किया जाने वाला रोटरी मेला 2012 इस वर्ष भी लगातार दूसरे वर्ष तीन दिन का होगा।

इस मेले में रोटरी क्लब उदयपुर के अतिरिक्त इनरव्हील क्लब, रोटरेक्ट क्लब व इन्टरेक्ट क्लब उदयपुर की सहभागिता रहेगी। मेला चेयरमेन बी. एल. मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष एक नये अन्दाज में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला रोटरी मेले में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। साथ ही जनता के लिए नि:शुल्क मनोरजंन के खेल होंगे। मेले का प्रमुख प्रायोजक रॉयल राजविलास है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पुन: मेले में रोटरी सदस्यों द्वारा 50 से अधिक मनोरंजन, खान-पान, व्यावसायिक स्टॉलें लगाई जा रही हैं। मेले में सफाई, स्वच्छ जल, पार्किंग इत्यादि की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले का मुख्य आकर्षण 12 अक्टूबर को सायं 5 बजे फैन्सी डे्रस, डांस एवं टेलेन्ट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी व सायं 7 बजे प्रमुख मॉडल एवं नायिका दिलरूबा द्वारा ‘‘दिलरूबा नाईट’’ के रूप में विशेष प्रस्तुति प्रस्तुत की जायेगी।
क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि क्लब 13 अक्टूबर को जनसेवा का 54 वां स्थापना वर्ष चार्टर दिवस के रूप में धूमधाम से मनायेगी। साथ ही इस अवसर पर विशेष आयोजन में रोटरी सुरों का संग्राम व रोटरी डांस हंगामा का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर रविवार को मेला अपने पूर्ण यौवन पर होगा अन्य गेम्स के साथ निशुल्क रोटरी बम्पर हाउजी व नि:शुल्क रोटरी मेड हाउजीका आयोजन किया जाएगा। क्लब सचिव ओ. पी. सहलोत ने बताया कि जनता को रोटरी की परम्परानुसार स्वस्थ मनोरंजन प्रदान किया जायेगा तथा साथ ही जनता इस वर्ष पुन: रोटरी परिवार द्वारा निर्मित चाट व खान-पान का भी आनन्द ले सकेगी।
सहायक प्रांतपाल रमेश चौधरी ने बताया कि रोटरी मेले के अवसर पर रोटरी सर्विस ट्रस्ट द्वारा रोटरी रैफल ड्रा के पुरस्कारों के इनाम भी मेले ग्राउण्ड पर 14 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे निकाले जायेंगे। मेला को-चेयरमेन अजय जैन ने बताया कि 40 रूपयें वाले इस रेफल कूपन पर प्रथम पुरस्कार के रूप में सेन्ट्रो हुंडई कार,द्वितीय पुरस्कार बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल, तृतीय पुरस्कार लेपटॉप,चतुर्थ पुरस्कार एलसीडी टीवी, पंचम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर, छठा पुरस्कार वाशिंग मशीन, सातवां पुरस्कार फ्लैट टीवी, आठवां पुरस्कार माइक्रोवेव, नौवां पुरस्कार ज्यूसर मिक्सर,10 वें पुरस्कार के रूप में विजेता को  डीवीडी प्लेयर दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार में अंतिम दो अंकों पर फ्रूट ज्यूसर दिया जाएगा। साथ ही रैफल टिकिट के कवर पेज पर भी पुरस्कार दिये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply