भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

BY — October 12, 2012

विजयाराजे सिंधिया जयंती पर फल वितरण

udaipur. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विजयाराजे सिंधिया की जयंती को ‘संघर्ष दिवस’ के रूप में मनाया गया। जनता की कसौटी पर सरकार को असफल बताते हुए जनादेश वापस प्राप्त करने की मांग की गई।

कलक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। सिंधिया की जयंती पर महिला मोर्चा ने बाल चिकित्सालय में बच्चों को फल वितरित किये। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि देश में महंगाई इस कदर बढ़ती जा रही आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। सुबह उठते ही रसोई गैस के दाम और पैट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की खबर पढऩे को मिलती है। यह सब जन विरोधी नीतियों का परिणाम है। भ्रष्टाचार चरम पर है। धरना स्थल पर प्रदेश प्रतिनिधि किरण जैन, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, वंदना मीणा सहित कई महिला कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
मोर्चा उपाध्यक्ष मंदकिनी धाबाई, राजकुमारी गन्ना, सुशीला मांडावत, कुसुमलता चौबे, मीना शर्मा, विजयलक्ष्मी कुमावत, सुनीता मांडावत, शोभा चम्पावत, मीना बंधु, गंगादेवी वडेरा, किरण डांगी, चन्दा जैन, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोरमा कोठारी, हेमलता जैन, बीना भण्डारी, मंजु माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। संचालन किरण तातेड़ व धन्यवाद गोपाल कुंवर ने दिया।
फल वितरण : राजमाता स्व. सिंधिया की जन्म जयन्ति पर महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदडा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता महाराणा भूपाल चिकित्सालय के बाल चिकित्सालय पहुंचे जहां पर भर्ती अस्वस्थ बच्चों को फल वितरण किए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवतीदेवी झाला, पूर्व विधायक वन्दना मीणा, मंदाकिनी धाबाई, राजकुमारी गन्ना, सुशीला माण्डावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *