Header Banner

जोशी का एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

BY — October 15, 2012

रेलमंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर

udaipur. केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी के रेल मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 16 अक्टूबर को उदयपुर आगमन पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा दोपहर 3 बजे भव्य स्वागत किया जायेगा।

देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री, सासंद, विधायक, जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, ब्लाक अध्यक्ष, प्रधान, उपप्रधान, सहकारी संस्थाओं के चेयरमैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। श्रीमाली ने बताया कि देहात कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. जोशी नाथद्वारा रवाना होंगे जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि विश्राम नाथद्वारा में करेंगे। 17 अक्टूबर को गोमती में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यक्रम एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply