आलोक की इन्टर स्कूल तैराकी स्पर्धा

BY — October 15, 2012

udaipur. आलोक संस्थान की पांचों शाखाओं के छात्र-छात्राओं की तैराकी प्रतियोगिता यहां आलोक सी. सै. स्कूल हिरण मगरी, से. 11 के इन्द्रप्रस्थ तरणताल पर हुई जिसमें alok सी. सै.स्कूल हिरण मगरी विजेता रहा।

व्यक्तिगत स्पर्धा में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आलोक स्कूल चित्तौडग़ढ़ के पांचवीं के छात्र सिद्वार्थ सेन ने प्रथम व नवीन कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजसमन्द सी. सै. स्कूल के अखिलेश औदिच्य ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20 मीटर बटर फ्लाई में पीयूष गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फतहपुरा के हिमांशु कुमावत ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आलोक सी. सै. स्कूल हिरण मगरी के छात्रा कृति कुमावत ने 50 मीटर फ्री स्टाईल में प्रथम किया। विजेता खिलाडिय़ों को आलोक संस्थान के चेयरमैन श्यामलाल कुमावत, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आलोक सी. सै. स्कूल के उप प्राचार्य शशांक टांक ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *