Header Banner

रेल मंत्री बनकर पहली बार उदयपुर आगमन पर अपूर्व स्वागत

BY — October 16, 2012

udaipur. केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी के रेल मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर उनका अपूर्व स्वागत किया गया।

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल से आये सैकडों कार्यकर्ता परम्परागत वाद्ययंत्र थाली मादल लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए 31 किलो फूलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। डॉ. जोशी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अस्थायी रूप से बनाये गये मंच पर खडा़ किया गया जहां उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों से एक-एक कर फूल मालायें, पगडी़, उपरना स्वीकार कर अभिवादन किया। इस अवसर पर चित्तौड़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओ ने भी जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में 21-21 किलो फूलों की माला पहनाकर जोशी का स्वागत किया।
इस दौरान सांसद रघुवीरसिंह मीणा, श्रम राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, विधायक रामलाल जाट, उदयलाल आंजना, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी, जिला प्रमुख मधु मेहता, महिला कांग्रेस नेता रेखा जैन, सेवादल महिला अध्यक्ष शारदा मीणा, सचिव कमलसिंह चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शान्ता प्रिन्स, पूर्णिमा मेनारिया, भावना पालीवाल आदि मौजूद थे। जोशी एयरपोर्ट से सीधे नाथद्वारा प्रस्थान कर गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply