Header Banner

24 घंटे काल सर्प योग का जाप

BY — October 16, 2012

उदयपुर में पहली बार आयोजन
ओसवाल भवन में रही श्रद्धालुओं की रेलमपेल

udaipur. शहर के ओसवाल भवन में सोमवार सुबह शुरू हुआ काल सर्प योग शिविर मंगलवार प्रात: वेला में संपन्न हुआ। मेवाड़ गौरव प्रवर्तिनी डॉ. चंदना मसा, प्रखर वक्ता डॉ. अक्षयज्योति के सान्निध्य में उदयपुर के इतिहास में पहली बार आयोजित शिविर में देशभर से समागत श्रावक समाज के अलावा जैनेत्तर भाई-बहिनों ने शिरकत की।

चौबीस घंटे अनवरत रूप से संपादित शिविर में एक हजार पंजीकृत श्रावकों के अलावा करीब तीन सौ से अधिक अन्य लोगों ने भी भाग लिया। सोमवार सुबह 7 बजे विधि विधान से शुरू हुए इस जप अनुष्ठान में देखते ही देखते परिसर पूर्ण रूप से भर गया था। सवा सात बजे डॉ. चंदनाजी ने इसका आगाज किया। तदुपरांत साध्वी अक्षयज्योति के मंत्रोचारण से एक स्वर में सभी ने जप किया।

इससे पूर्व साध्वी अक्षयज्योति मसा ने सभी को नियम और शर्तों से अवगत कराया और कहा कि श्रद्धापूर्वक किए गए जप से निश्चित ही काल सर्प योग से मुक्ति हो सकेगी। मुख्य अतिथि चित्तौडग़ढ़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास थी। अध्यक्षता ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश चोरडिय़ा ने की। समारोह गौरव अभा जैन कांफ्रेंस दिल्ली के अध्यक्ष आनंद प्रकाश जैन एवं जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री बालचंद खरवड़ थे। समारोह के अन्य अतिथियों में जीव प्रकाश योजना के अध्यक्ष अशोक मेहता, जिला प्रमुख मधु सालवी, ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औंकारसिंह सिरोया, डॉ. हरिसिंह कंठालिया, कांतिलाल जैन थे। सांसद डॉ. व्यास ने ऐसे आयोजन के लिए श्री संघ को साधुवाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिनेश मेहता, राष्ट्रीय युवा मंत्री नरेन्द्र सेठिया का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मंगलवार को जप का समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बड़ी सादड़ी विधायक प्रकाश चौधरी थे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश चोरडिय़ा ने उदयपुर निवासी हिम्मत बड़ाला को राष्ट्रीय जैन कांफ्रेंस का मार्गदर्शक घोषित किया। महिला शाखा द्वारा अनामिका सेठिया, रेखा जैन, लता भण्डारी का मनोनयन किया गया। समापन पर नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, जैन कांफ्रेस के राष्ट्रीय मंत्री देशबंधु हिंगड़, प्रदेश युवा मंत्री कांतिलाल बंब, मार्गदर्शक गणेशलाल मेहता आदि उपस्थित थे। आभार अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता ने जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply