Header Banner

प्रतियोगिताओं के साथ डांडिया महोत्सव

BY — October 22, 2012

udaipur. लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना की ओर से आज देलवाड़ा हाऊस में डांडिया गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोन चेयरमेन राजीव मेहता थे।

क्लब अध्यक्ष आभा लोढ़ा ने बताया कि इस गरबा महोत्सव में क्लब सदस्याओं ने गरबा पर आधारित फिल्मी गीतों पर डांडिया खेला गया। महोत्सव में महिलाओं व बच्चों के बीच बेस्ट ड्रेस व बेस्ट डांस प्रतियोगिताएं रखी गयी। जिसमें महिलाओं में बेस्ट ड्रेस में अनिता सुराणा प्रथम व विजयलक्ष्मी बिष्ट द्वितीय,बेस्ट डांस में रेखा जैन प्रथम व पूनम भदादा द्वितीय तथा बच्चों में बेस्ट ड्रेस में धीरेन्द्र भदादा व छवि लोढ़ा तथा बेस्ट ड्रेस में जिलनिल जैन प्रथम व दिमंत भदादा द्वितीय रहे। सचिव अनिता सुराणा ने बताया कि विजेताओं को आभा लोढा व राजीव मेहता ने पुरूस्कृत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply