गरबा संचालकों ने किया विरोध

BY — October 22, 2012

रात्रि 10 बजे बंद करवाने पर था विरोध

udaipur. शहर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे गरबा संचालकों ने समय सीमा एवं तिथियों के कारण एक दिन पूर्व गरबा बंद करवाने के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रे ट पर प्रदर्शन किया।

काफी संख्या  में एकत्र गरबा मंडल संचालकों के पहुंचने पर पुलिस ने समझाईश की जिसके बाद मामला शांत हुआ। उल्लेखनीय है कि इस बार नवरात्रा आठ दिन के ही हैं। उधर प्रशासन द्वारा रात्रि 10 बजे गरबा बंद करवाए जा रहे हैं। इसको लेकर गत रात्रि यहां एक बैठक हुई जिसमें सुबह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे।

जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, चंचल अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यजक्ष जिनेन्द्र शास्त्री  भी कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे। गरबा मंडलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी अनंत कुमार भी मौके पर पहुंचे। समझाईश के बाद मामला निपट गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *