Header Banner

रेमण्ड शोरूम में चोरी

BY — October 22, 2012

दो लाख से अधिक का सामान चोरी

udaipur. रविवार देर रात टाउनहॉल के सामने स्थित रेमण्डर के शोरूम में अज्ञात चोर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर गए। सूरजपोल पुलिस के अनुसार शोरूम के पास स्थित एक सूनी बि‍ल्डिंग के चैनल गेट के ताले तोड़कर चोर बिल्डिंग की छत पर पहुंचे जहां से शोरूम की छत पर पहुंचे।

सरियों की सहायता से छत के दरवाजे को पूरी तरह मोड़ दिया। फिर एक व्युक्ति अंदर घुसा और ताले को तोड़ दिया। रेडिमेड कपडे़, सूट लैंग्थ , आदि कपडे़ पूरी तरह बिखेर दिए व कुछ साथ ले गए। वहां से नीचे उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर सूट लैंग्थ  व अन्यक कपडे़ बिखेरे और काउंटर से करीब 62 हजार रुपए नकद महंगे बेल्ट्सल आदि चुरा ले गए। सुबह शोरूम मैनेजर ने बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर थानाधिकारी सौभाग्य सिंह मय जाब्ताू मौके पर पहुंचे। करीब दो लाख रुपए के माल की चोरी का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply