Header Banner

प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी

BY — October 25, 2012

udaipur.  हालांकि औपचारिक रूप से नवरात्रा समापन मंगलवार को ही हो गया लेकिन कहीं कहीं नवरात्रा बुधवार तक रखे गए। गुरुवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शहर के मुख्य सुथारवाड़ा मित्र मंडल की ओर से भी गुरुवार को धूमधाम से शोभायात्रा के रूप में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में भव्य झांकियां शामिल हुई जो शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रहीं।

शोभायात्रा में युवतियां डांडिया नृत्य करती चल रही थीं। पूरे रास्ते  गुलाल उड़ाई गई। गणगौर घाट किनारे मालाएं आदि सामग्री वहीं रखवाई गई। प्रतिमा विसर्जन से रोकने के लिए पुलिस जाब्ता भी लगाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply