Header Banner

बोहरा समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा

BY — October 25, 2012

udaipur.संभाग में बोहरा समुदाय ने बुधवार को त्याग और बलिदान का पर्व ईदुलजुहा मनाया।  इस अवसर पर ईद की नमाज अदा करने के बाद कुरबानी दी गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज 27 अक्टूबर को ईदुलजुहा मनाएगा।

हाथीपोल बकरा मंडी में बकरों की खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। बोहरा समाज की विभिन्ने मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कब्रिस्ता न जाकर अपने मरहूम परिजनों की कब्र पर फातिहा पढ़ी गई। शाम को सामूहिक न्याज का आयोजन हुआ जिसमें जमात के लोगों ने शिरकत की। धार्मिक परंपरा के मुताबिक घरों में कुरबानी की रस्म अदा की गई। कुर्बानी के बाद तबर्रुक रिश्तेदारों व समुदाय के लोगों में वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply