Header Banner

लाफ्टर में भारती तो सेलिब्रिटी में ‘तपस्या’

BY — October 25, 2012

आखिर फाइनल हुए कलाकार
दशहरा दीपावली मेला 2012
कवि सम्मेलन में कुमार विश्वालस, गीतों भरी शाम में कैलाश खेर की संभावना

udaipur. दशहरा दीपावली मेले के लिए गुरुवार सुबह नगर परिषद में असमंजस के बाद कुछ सेलिब्रिटी कलाकार फाइनल हो गए। तीन दिन से चल रही जद्दोजहद के बाद गुरुवार सुबह टेंडर देने वालों को आमंत्रित किया गया था।

सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष धनपाल स्वाहमी ने बताया कि लाफ्टर के लिए कपिल और भारती को बुलाने का निर्णय किया गया है। इनके लिए 7.25 लाख रुपए दिए जाएंगे। स्टार/सेलिब्रिटी में उतरन फेम तपस्या  उर्फ रश्मि देसाई को बुलाना फाइनल किया गया है। हाल ही में कलर्स चैनल पर झलक दिखला जा में रश्मि ने प्रतिभागी के रूप में अपनी नृत्य प्रस्तुति दी थी। पंजाबी नाइट का मामला कुछ उलझा लग रहा है। पंजाबी नाइट के दिन गुरदास मान और हन्नीसिंह दोनों के पास डेट नहीं हैं।
उधर कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास के आने की संभावनाएं जताई गई हैं वहीं गीतों भरी शाम में कैलाश खेर के आने की संभावना है। हालांकि ये दोनों कार्यक्रम प्रायोजित हैं। इनमें आर. के. मार्बल ग्रुप की ओर से कवि सम्मेंलन तो गीतों भरी शाम का कार्यक्रम मिराज ग्रुप द्वारा प्रायोजित करने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply