Header Banner

भवन अनुमतियों का वापस निरीक्षण करेगी समिति

BY — October 26, 2012

udaipur. नगर परिषद की भवन अनुमति निर्माण समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में दी गई स्वीकृतियों पर एक बार फिर वापस निरीक्षण करने का निर्णय किया गया। गत दिनों भूपालपुरा में हुए अवैध निर्माण को गिराने में परिषद को असफलता मिलने तथा निर्माण निषेध क्षेत्र के मामले में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद उत्‍पन्‍न स्थितियों के कारण यह निर्णय किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष किरण जैन ने बताया कि दी गई अनुमतियों का व्यावहारिक रूप में निरीक्षण किया जाएगा कि अनुमति के अनुसार कार्य हुआ है या नहीं। इसके अलावा बैठक में 22 पत्रावलियों का निस्ता रण किया गया। बैठक में समिति सदस्य सहित अधिकारी भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply