आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

BY — October 26, 2012
मौके पर बिखरा खून

udaipur. आपसी रंजिश को लेकर शहर के भीतरी क्षेत्र भोईवाड़ा में एक युवक ने अपने साथियों के साथ अन्य  युवक को चाकुओं से गोद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोहल्‍लेवासियों के अनुसार आरोपी युवक को नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस के अनु सार राज माली समाज की ओर से नवरात्रा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। विसर्जन के बाद लौटते समय भोईवाड़ा स्थित भोइयों का मंदिर के समीप निवासी विशाल पुत्र भरत माली तथा नाइयों का चौक निवासी आशीष पुत्र दिनेश माली के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर वहां से अपने अपने घर निकल गए। कुछ देर बाद शाम को आशीष वहां आया और विशाल को गली से बाहर बुलाया। वहां स्थित विद्युत पोल के समीप उसने अपने दोस्तों  के साथ चाकू मार दिया। बताया गया कि चाकू के तीन वार किए गए। इससे विशाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां से उसे एम. बी. चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी के बाहर समाज के काफी लोग एकत्र हो गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, डिप्टी दयानंद सारण मय जाब्ता पहुंचे और समाजजनों से समझाईश कर उन्हें  शां‍त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *