Header Banner

नहीं पहुंचे राजनीतिक पार्टियों के नेता

BY — October 26, 2012

निर्माण निषेध मामले में प्रभावित लोगों ने की थी बैठक

udaipur. निर्माण निषेध मामले में नोटिस जारी होने के बाद प्रभावित लोगों के आह्वान पर शुक्रवार शाम जगदीश चौक में बुलाई गई बैठक में किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता नहीं पहुंचे।

जगत शिरोमणि मंदिर में हुई बैठक में सिर्फ प्रभावित लोग ही पहुंचे। इनमें दिनेश मकवाना, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर ए. पी. सिंघल सहित कई लोग शामिल थे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या सहित अन्य को बुलाया गया था। इनके नहीं पहुंचने के कारण नियत समय शाम 5 बजे शुरू होने वाली बैठक 6.30 बजे तक शुरू नहीं हो पाई थी। दिनेश मकवाना के नेतृत्व में प्रभावित लोग भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी से मिले।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply