udaipur. बोहरा समुदाय को नगर परिषद की ओर से क्लीन उदयपुर-ग्रीन उदयपुर के तहत आज बाल्टियां वितरित की गईं। मोइयदपुरा मस्जिद के बाहर हुई सभा में सभापति रजनी डांगी ने बाल्टियां वितरित कीं।
बोहरा समुदाय के शब्बीर मुस्तफा ने बताया कि धर्मगुरु डॉ. सैयदना के अपने घर, फिर गली और शहर को स्वच्छ रखने के आह्वान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समुदाय के लोगों ने गलियों में नगर परिषद की सफाई गाड़ी आने पर कचरा उसमें डालने, सफाई रखने का संकल्प जताया। इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी भी मौजूद थे।


doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.