Header Banner

मेले में अब आएंगी संभावना सेठ

BY — October 31, 2012

मेले का कार्यक्रम हुआ तय

आगाज होगा आतिशबाजी से

udaipur. नगर परिषद की ओर से 4 नवम्बर से शुरू होने वाले दशहरा दीपावली मेला-2012 में अब बॉलीवुड स्टार नाइट में अब संभावना सेठ आएंगी। इससे पहले रश्मि देसाई, नेहा माजरा, उपासना सिंह के आने की चर्चाएं थी।

सांस्कृतिक समिति के अध्यंक्ष धनपाल स्वामी ने बताया कि मेले का फाइनल कार्यक्रम तय हो चुका है। इसके निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं। मेले में इस बार मुख्य रूप से बदलाव जो किया गया है वह मेले का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। स्वामी ने बताया कि हर वर्ष दीपावली पर आतिशबाजी होती है लेकिन इस बार आतिशबाजी से मेले का आगाज किया जाएगा ताकि शहरवासियों को भी आभास हो कि मेला आरंभ हो चुका है। मेले का उद्घाटन विधायक गुलाबचंद कटारिया करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भानू कुमार शास्त्री हिस्सा लेंगे। अध्यक्षता सांसद रघुवीर मीणा करेंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
4 नवम्बर को मेले का आतिशबाजी के साथ आगाज होगा। इस दिन तथा 5 नवम्बर को स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां होंगी। 6 नवम्बर को लाफ्टर कलाकार कपिल शर्मा एवं भारती अपनी फुलझडि़यों से शहरवासियों को हंसाएंगे। 7 नवम्बवर को म्यूजिकल स्टार नाइट में वर्षा कुलकर्णी प्रस्तुति देंगी। 8 नवम्बर को विराट कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास के साथ अन्य कवि प्रस्तु़तियां देंगे। 9 नवम्बर को बालीवुड कलाकार संभावना सेठ प्रस्तुवति देंगी। 10 नवम्बर को पंजाबी नाइट में हंसराज हंस प्रस्तुति देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply