Header Banner

सजना है ‘सजना’ के लिए

BY — October 31, 2012

पतिव्रता पत्नियों का स्टेशन 94.3 My fm

udaipur. करवा चौथ की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। बाजार में मिट्टी के करवों की बिक्री भी जोरों पर है। सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए दिन भर निर्जल रहकर यह व्रत करती हैं।

रात्रि को चांद देखकर उसकी पूजा के बाद वे पति के हाथों जल पीकर आहार ग्रहण करती हैं। नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह रहता है। व्रत के दिन विवाहिताएं हेवी वर्क वाली साडि़यां, सलवार सूट, लहंगा-ओढ़नी आदि पहनती हैं। यहां तक कि ब्यूटी पार्लर पर भी इस दिन भारी भीड़ रहती है।
शहर में इन दिनों कपड़ा विक्रेताओं के यहां महिलाओं की खासी भीड़ देखी जा सकती है। महिलाओं की पसंद में हेवी वर्क, इसमें लहंगा पैटर्न की बार्डर एवं बंधेज वाली साड़ी खास तौर से पसंद की जा रही है। इनमें नाका टीकी, आरी-तारी, कुंदन, जरदौजी वर्क की विशेष रूप से चलन में हैं। राजपूती पोशाकों में भी जोधपुरी डिजाइन की कुंदन ज्वैलरी पसंद की जा रही है। सर्राफा बाजार में भी खासी रौनक देखी जा सकती है। पति की जेब खाली करवाने का यह एक सुनहरा मौका सा प्रतीत हो रहा है और मौका भी ऐसा जब पति खुद भी मना नहीं करते बल्कि आगे चलकर खरीदारी करवा रहे हैं। हालांकि ऑर्डर के अनुसार बनवाने में लोगों की रुचि कम है क्योंकि रेडिमेड ज्वैलरी में भी बहुत बढि़या बढि़या डिजाइन आ रही हैं।

पतिव्रता पत्नियों का स्टेशन 94.3 My fm

करवा चौथ पर माई एफएम 94.3 की ओर से भी विशेष आयोजन किया जाएगा। आयोजन ऐश्वर्या एज्यूकेशन सोसायटी की ओर से होगा। ऐश्वर्या कॉलेज की एमडी सीमा सिंह ने बताया कि करवा चौथ पर 94.3 My fm यह पता लगाएगा कि आपके पति कितने पत्नीव्रता हैं। यानी वे आपसे कितना प्यार करते हैं या आपको कितनी अच्छी तरह से जानते हैं। इस एक्टीविटी में बहुत आकर्षक कांटेस्ट खेले जाएंगे, साथ ही सरप्राइज गेम्स भी होंगे। करवा चौथ से जुडे़ खास गीत भी इस दिन प्रस्तुत किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply