चिकित्सक ने की महिला से मारपीट

BY — November 1, 2012

चिकित्सकों की बढ़ी दादागिरी

udaipur. शहर के एम. बी. चिकित्सा लय में एक बार फिर चिकित्स क ने इलाज कराने आई महिला के साथ मारपीट कर दी। इस पर काफी बवाल मचा और देर शाम हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार मुखर्जी चौक निवासी जाहिदा बानो (55) बहिरंग विभाग में अपनी बहू फरीदा के साथ उपचार के लिए गई थी। वहां उसने पर्ची कटवाई चिकित्स क के पास उपचार कराने पहुंची। पसलियों में तेज दर्द के कारण उसने चिकित्सिक को जल्दी दवाई लिखने को कहा। उस समय चि‍कित्स क किसी और से बात कर रहे थे। बताया गया कि बार बार महिला के जिद करने पर चिकित्सतक ने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला आश्चर्यचकित रह गई और चिकित्सेक वहां से रवाना हो गए। फरीदा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर करीब सौ से अधिक महिला-पुरुष चिकित्सालय पहुंच गए और हंगामा किया।
जानकारी मिलने पर डिप्टी  अनंत कुमार, हाथीपोल थानाधिकारी गोवर्धनलाल मय जाब्ता  पहुंचे और समझाईश की। पीडि़ता को प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशिक के कमरे में ले जाकर पूछताछ की। बताया गया कि देर शाम हाथीपोल थाने में मामला दर्ज कराया गया।
चर्चा है कि डॉ. कौशिक के किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण चिकित्संकों के हौंसले बुलंद हैं। पूर्व में भी कई बार चिकित्सकों के अभद्र व्यवहार की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले मीडियाकर्मियों के साथ फिर पेट्रोल पम्पे पर मारपीट आदि जैसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *