Sat, September 12, 2026
Header Banner

पेसिफिक के विद्यार्थियों ने लगाई पेंटिंग प्रदर्शनी

BY — November 1, 2012

बागोर की हवेली में पेटिंग प्रदर्शनी शुरू

udaipur. पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से बागोर की हवेली में जर्नी ऑफ आर्ट पेटिंग प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन शीतल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। तीन दिनी यह प्रदर्शनी 3 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

पेसिफिक के चित्रकला विभाग में कार्यरत शिक्षक मुकेश कुमार औदिच्य एवं रीटा वासू के निर्देशन में भीलवाड़ा निवासी पूजा भट्ट, उदयपुर की सोनम जैन, दिव्यानी सिंह राठौड़, अनित एवं प्रियंका के कैनवास पर उकेरे गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इनमें पूजा भट्ट की पेंटिंग शीतल अग्रवाल ने खरीदी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply