Header Banner

शराब से भरा ट्रक घर ले जाकर खड़ा कर दिया

BY — November 6, 2012

udaipur. आबकारी विभाग के सहायक सब इंस्‍पेक्‍टर ने शराब से भरा ट्रक जब्त किया और अपने घर के बाहर खड़ा करवा दिया। बताया जाता है कि कुछ समझौता होता इससे पहले ही हिरणमगरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक जब्‍त कर लिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार जहां ट्रक खड़ा था, उसके सामने ही आबकारी सब इंस्‍पेक्‍टर भानू प्रतापसिंह का मकान है। उक्‍त ट्रक सिंह ने पकड़ा था लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। पुलिस ने ट्रक जब्‍त कर चालक व एक अन्‍य को पकड़कर पूछताछ की। पता चला है कि इन्हें आबकारी अधिकारी पकड़कर लाए थे।
हिरणमगरी थानाधिकारी कैलाशचंद्र का कहना है कि शराब की ट्रक भानुप्रताप के घर के बाहर से बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। बांसवाड़ा से तबादला होने के बाद सिंह हाल ही उदयपुर ग्रामीण प्रहराधिकारी नियुक्त हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply