Header Banner

‘विट्टी में मनाया दीपावली महोत्सव’

BY — November 9, 2012

udaipur. सुखेर स्थित विट्टी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना हुई। शुरुआत प्रभु राम की स्तुति से हुई। इसमें बच्चों ने रामायण पर आधारित सुन्दर नृत्य नाटिका का मंचन किया।

इसमें राम-सीता विवाह, स्वर्ण मृग, सीता हरण, राम हनुमान मिलन, समुन्द्र पर सेतु, राम रावण युद्ध एवं राम का अयोध्या में आगमन जैसे दृश्यों को बच्चों ने रामचरित मानस की चौपाईयों के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सामूहिक गीत एवं नृत्य तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों की एक दिवाली पार्टी का आयोजन विद्यालय के उद्यान में किया गया।

इसमें बच्चों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में विभिन्न कलात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।  नन्हें बच्चों के लिये एक डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों एवं अध्यापकों ने मिलकर सामूहिक डांस किया एवं अन्त में बच्चों ने मनपसंद व्यंजनों का सामूहिक रुप से आनन्द लिया। इस अवसर पर निदेशिका प्रीति सौगाणी एवं प्रधानाचार्या शुभा गोविल ने बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी तथा प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply