Header Banner

अब सरकारी विभाग भी देने लगे ऑफर

BY — November 9, 2012

रविवार को खुले रहेंगे डाकघर
सोने के सिक्कों की खरीद पर ऑफर

udaipur. एक ओर जहां हर क्षेत्र में ऑफर का बूम चल रहा है। सरकारी विभाग भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। अब डाक विभाग ने भी धनतेरस पर सोने के सिक्कों  की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट देने का निर्णय किया है। रविवार को धनतेरस पर भी डाक विभाग खुले रहेंगे।

प्रवर अधीक्षक (डाकघर) एस. एन. दवे ने बताया कि इस छूट के अंतर्गत सोने की कुल खरीद मूल्य पर 7 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जायेगी। यह सुविधा धनतेरस के दिन 11 नवम्बर को उदयपुर शहर के शास्त्री सर्कल, हिरण मगरी, सूरजपोल आदि डाकघरों में उपलब्ध रहेगी।
उन्होंपने बताया कि डाकघर पर मिलने वाले सोने के सिक्के स्विट्जरलैंड की कम्पनी वाल्काम्बी द्वारा बनाए गए हैं, जो कि टेम्पर प्रूफ पैकेजिंग में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इन सिक्कों की 99.9 प्रतिशत शुद्धता को वल्र्ड गोल्ड कोंसिल ने प्रमाणित किया है। सोने के ये सिक्के 0.5 ग्राम, 1 ग्राम,  5 ग्राम,  8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम तथा 50 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply