मध्यप्रदेश को मिले सर्वाधिक पदक

BY — November 11, 2012

उदयपुर में जल्द होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंप
पहली राष्ट्रीय कायकिंग एवं केनोईग स्पर्धा का समापन

udaipur. 8 नवम्बर से चल रही आल इंडिया राष्ट्रीय स्तर कायाकिंग एवं केनोईग चैम्पियनशिप 2012 का भव्य् समापन फतहसागर झील पर रविवार शाम 6 बजे हुआ। आल इंडिया कायकिंग एवं केनोईग एसोसिएशन के अध्याक्ष रंगनाथन ने अगला अन्तराष्ट्रीय स्तर का कैम्प शीघ्र ही उदयपुर में आयोजित करने की घोषणा की। आयोजन को पेसिफिक समूह का पूर्ण सहयोग मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुलाबचन्द कटारिया, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी व लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने हिस्साि लिया। समापन पर आर्मी बैण्ड की धुन व मार्च पास्ट ने खिलाडि़यों की हौसलाअफजाही कर देशभक्ति की ललक जगाई। प्रतियोगियों की स्पर्धा देखने के लिए लोगों का जनसमूह‍ उमड़ पड़ा। पैदल भ्रमण करना दूर लोग रानी रोड व आसपास की ऊंचाई वाले स्थानों से दिन भर प्रतियोगिता का आनंद लेते रहे। सात बजे बाद तक मेडल सेरेमनी का प्रोग्राम चला जिसको आल इंडिया कायकिंग एवं केनोईग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस रंगनाथन व सचिव बलवीर सिंह कुशवाहा ने आयोजकों व उनकी टीम व स्थानीय प्रशासन सहित पेसिफिक कॉलेज के राहुल अग्रवाल सहित भामाशाहों को धन्यवाद दिया। अन्य प्रान्तों से आए अंतरराष्ट्रीय कोच खिलाड़ी, टीम मैनेजर सहित प्रतियोगी उदयपुर झीलों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे व प्रसन्न मुद्रा में उदयपुर मेवाड़ की लोक चर्चित मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते नजर आए।
पुरस्कार व प्रमाण पत्रों का वितरण आर के धाबाई, आशा पालीवाल सभापति राजसमंद व चन्द्रगुप्त सिंह चौहान व आयोजन सचिव दिलीपसिंह ने किया। सबसे अधिक मेडल मध्यरप्रदेश की झोली में गये। साथ ही उदयपुर (राजस्थान) को भी अल्प समय के अथक अभ्यास से एक कांस्य पदक पहली बार प्राप्त हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *