बाल दिवस पर बच्चों ने देखा व सीखा जादू

BY — November 15, 2012

udaipur. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाये जाने बाल दिवस पर कल फ्लोरा कॉम्पलेक्स स्थित क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के अधिकारियों व कर्मियों ने भुवाणा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अपने यहां बुलाकर उन्हें जादू दिखाने व सिखाने के साथ ही खाना भी खिलाया।

होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादौन ने बताया कि एचआर मेनेजर प्रद्युमनसिंह राणा के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने होटल बुलाकर सनमून अर्थ, टेबल टेनिस, छोटी-बड़ी फिश के गेम खिलाये तत्पचात उन्हें बिस्किट व चॉकलेट बांटी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *