Header Banner

प्रथम दिन वरीयता प्राप्त शातिरों की जीत

BY — November 15, 2012

जिला स्तरीय आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू

udaipur. लायंस क्लब महाराणा द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित स्टेन वर्ड स्कूल में हुआ। आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता आठ वर्गों में आयोजित हो रही है।

इसमें हर वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त शातिरों को मुख्य पुरस्कार व शेष शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि निरज भारद्वाज एस.टे.सी. कन्सलटेन्ट अहमदाबाद, विशिष्ठ अतिथि प्रेम सिंह शक्तावत, अध्यक्ष निर्माण समिति नगर परिषद्, राजीव भारद्वाज, जोन चेयरमेन, क्लब सचिव नरेश माहेश्वरी थे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष आर.के. नियोगी द्वारा की गयी। संचालन अशोक जैन द्वारा किया गया। इस अवसर क्लब कोषाध्यक्ष मानव मिण्डा, योगेश चौधरी, विपिन लोढ़ा व अन्य गणमान्य मौजूद थे। निर्णायक रिषि सालवी ने बताया कि परिणाम इस प्रकार रहे :
अण्डर-7 से 13 वर्ग में शुभानी कपूर, पल्लव चौधरी, अक्षिता जैन, नवनीतसिंह, अनिशा जैन, निशित सरूपरिया, ओजस शुक्ला, भावेश साहू, रिदित निमणिया, साहिल पोरवाल, ध्रुव चौधरी, स्वयं भार्गव, उज्जवल सोनी, जलज जैन विजयी के साथ अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाये हुए है।
अण्डर-15 से सीनियर वर्ग में रिचिन जैन, यश पुरोहित, योगेश हिंगड़, अर्पिता जैन, युगांश शुक्ला, रामवीरसिंह, रत्‍नेश दाधीच, शफाली जैन, विभव पामेचा, जय चौधरी विजयी के साथ अपने—अपने वर्ग में बढ़त बनाये हुए है। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply