Header Banner

मुख्यमंत्री 17 को उदयपुर में

BY — November 16, 2012

मानगढ़ धाम जाएंगे, देवास परियोजना देखेंगे

udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय उदयपुर प्रवास पर शनिवार को सुबह 11 बजे वायुयान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से मानगढ़ धाम (बांसवाडा़) जाएंगे। वे वापस दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से देवास पहुंचेंगे तथा देवास परियोजना का अवलोकन कर शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से डबोक पहुंचेंगे। वे इसी दिन सांय 4.35 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ता भी करेंगे कूच : शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री लोकेश द्विवेदी, चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी के नेतृत्व  में शहर जिला से करीब दो हजार कार्यकर्ता बसों एवं कार-जीपों से मानगढ़ कूच करेंगे। जनसभा को सम्बोधित करने भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रींय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मीणा, उपनेता घनश्या,म तिवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष औंकारसिंह लखावत आदि कई नेता उदयपुर होकर बांसवाड़ा पहुंचेंगे एवं कई देर रात पहुचेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply