Header Banner

रात भर खाई में ही पड़े रहे शव

BY — November 16, 2012

उबेश्वर घाटे में खाई में गिरा स्कूटर, दो की मृत्यु-एक घायल

udaipur. गत रात्रि उदयपुर लौट रहे स्कूसटर के खाई में गिर जाने से सवार तीन में से दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। तीनों रात भर खाई में ही पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार नासिर पुत्र दाउद, लालू पुत्र नोजाजी एवं जीतू उर्फ हितेश तीनों स्कूंटर पर झाड़ोल से आ रहे थे। ये वहां किसी से पैसे लेने गए थे। बताया गया कि उबेश्वरजी का घाटा उतरते समय स्कूटर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा जिससे नासिर और लालू की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि जीतू घायल हो गया। रात भर दोनों शव व घायल जीतू वहीं पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने तीन युवकों को वहां देखकर पुलिस को सूचित किया जिस पर मौके पर जाब्ताह पहुंचा।। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए व घायल को एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों मृतक मजदूरी करते थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply