Header Banner

टूरिस्ट सीजन यानी सबकी चांदी ही चांदी

BY — November 16, 2012

udaipur. उदयपुर का व्यकवसाय तो टूरिस्म् ले बेस्डा ही है वहीं यातायात पुलिस के जवानों की भी चांदी हो रही है। अमूमन यातायात पुलिस के जवान रात नौ बजते बजते घर पहुंच जाते हैं लेकिन इन दिनों 10 बजे तक चौराहों पर जवानों को देखा जा सकता है, गुजरात के नम्बर वाली गाडि़यों की धरपकड़ करते हुए।

शहर में अब भी दिवाली सा माहौल है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थ लों पर भीड़ समा नहीं रही है। पल पल में जाम सी स्थिति बन रही है हालांकि यातायात पुलिस हरदम प्रयास कर जाम हटाने में लगी रहती है। क्या होटलें, क्या  गेस्ट हाउस.. सभी हाउसफुल हैं। पार्किंग व्यचवस्थाह के अभाव के कारण कहीं कहीं अव्यवस्था का सामना भी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को टाउनहॉल में मेले का अंतिम दिन होने के कारण भी झूला संचालकों के चेहरों पर निराशा सी छाई हुई थी।
देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों की भी भरमार है। ग्रुप में विदेशी पर्यटकों को इधर उधर देखा जा सकता है। सहेलियों की बाड़ी, गुलाबबाग, सिटी पैलेस रोड, हाथीपोल आदि क्षेत्रों में खरीदारी करते पर्यटकों को देखा जा सकता है। गणगौर घाट पर भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा ही रहता है जहां से झील के बीच लेक पैलेस होटल का अप्रतिम नजारा का देखने का लोभ संवरण नहीं कर पा रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply