Header Banner

दूसरे दिन स्वयं व यश का उलटफेर, पहली वरीयता लुढक़ाई

BY — November 16, 2012

जिलास्तरीय आयु वर्ग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

udaipur. लायंस क्लब महाराणा की ओर से चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में 3 दिवसीय जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक व घमासान मुकाबले देखने को मिले।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि आज हुए तीन चक्रों में स्वयं भार्गव ने शुभानी कपूर, यश पुरोहित ने रिचिन जैन, युगांश शुक्ला व मोनिका साहू ने योगेश हिंगड़, विभव पामेचा ने अर्पिता जैन को हराकर प्रतियोगिता में उलटफेर की जड़ी लगा दी। इससे पूर्व आज के चक्र का उद्घाटन लायंस प्रान्तपाल आर. के. अजमेरा ने किया। विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा, विपिन लोढ़ा, प्रकाश विरानी, अशोक जैन थे।
निर्णायक रिषी सालवी ने बताया कि परिणाम इस प्रकार रहे :
अण्डर-7 से 13 वर्ग में  रिदित निमडिया, स्वयं भार्गव, कुलदीप चोटरानी, पल्लव चौधरी, नवनीत सिंह, उज्जवल सोनी, चिराग छाबरा, भावेश साहू, शुभानी कपूर, नमन पोरवाल, अनिशा जैन, ओजस शुक्ला, ईशिका जैन, प्रभव माहेश्वरी, वन्दन लोढ़ा, जलज जैन विजयी के साथ अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाये हुए है। अण्डर-15 से सिनीयर वर्ग में यश पुरोहित, हर्षित चण्डालिया, अर्पिता जैन, मोनिका साहू, रिचिन जैन, विभव पामेचा, योगेश हिंगड़, हितेश चौबिसा, राहुल व्यास, चयन दुरेजा, रामवीर सिंह, युगांश शुक्ला, शैफाली जैन हेमन्द्र सिंह, हर्ष जैन, जय चौधरी विजयी के साथ अपने—अपने वर्ग में बढ़त बनाये हैं। प्रतियोगिता का अगला चक्र सुबह 8:30 बजे व समापन व पुरस्कार वितरण दोपहर 3:30 बजे होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply