जादौन को महिन्द्रा इनोवेशन अवार्ड

BY — November 23, 2012

अवार्ड में मिली राशि नन्हीं शिक्षा कली प्रोजेक्ट को दी

Udaipur. क्लब महिन्द्रा की होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादौन को कल मुंबई के जमशेद भाभा थियेटर में आयोजित एक समारोह में महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष एंव प्रबन्ध निदेशक आनन्द महिन्द्रा ने ‘टू मेक समथिंग न्यू’ के तहत उनके द्वारा किये गए अभिनव प्रयोग के लिए ‘महिन्द्रा इनोवेशन अवार्ड-2012’ से सम्मानित किया।

जादोन ने कुछ वर्ष पूर्व प्रकूति प्रेमी एंव साहसिक उपभोक्ताओं के लिए शिविर स्थलों पर ऐसे तम्बूओं का निर्माण किया जिन्होनें न केवल महिन्द्रा गुप की होटलों की ओर उपभाक्तोओं का आकर्षण तो बढ़ा वरन् महिन्द्रा गु्रप की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की। उक्त प्रोजेक्ट भले ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में असफल रहा लेकिन उसने भावी होटेलियरों के लिए नवाचारों अपनाने की एक प्ररेणा प्रदान की। महिन्द्रा ग्रुप ने इस प्रकार के नवाचारों को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2003 में उक्त पुरूस्कार की स्थापना की। जादौन ने पुरूस्कार स्वरूप मिली राशि को नन्हीं शिक्षा कली नामक प्रोजेक्ट के लिए दान कर दी ताकि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *