महाराणा भगवत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

BY — November 23, 2012

Udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के संस्थापक भगवतसिंह मेवाड़ की शुक्रवार को पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महासत्याजी स्थित उनकी छतरी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-अर्चना के कार्यक्रम हुए।

एकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार पूर्व महाराणा स्व. भगवतसिंह मेवाड़ की महासत्याजी स्थित छतरी पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। छतरी को फूल-मालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम में राजपुरोहित सहित पैलेस ऑर्गेनाइजेशन, फाउण्डेशन एवं एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स समूह के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दोपहर में यहां सिटी पैलेस स्थित बाणनाथजी के मंदिर पर तर्पण के बाद पूजा-अर्चना की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *