भाजयुमो नेता सहित छह पार्टी से निष्कासित

BY — November 23, 2012

udaipur. भाजपा के पूर्व नेता व मेवाड़ में तीसरा मोर्चा तलाश रहे किरोड़ीलाल मीणा का साथ देना भाजयुमो नेता ललित तलेसरा सहित अन्‍य को काफी महंगा पड़ गया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से नि‍ष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा शहर जिलाध्य क्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि काफी समय से तलेसरा, रूपेश जैन, धर्मेन्द्र सोनी, विक्रमजीत सेन, रमनदीप सिंह, जिनेन्द्र गहलोत पार्टी विरोधी गतिवधियों में लिप्तन हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी के विरोध में निरन्तर सक्रिय होकर प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से तथाकथित नेताओं व संगठनों को सहयोग कर पार्टी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि किरोड़ी मीणा मेवाड़ में तीसरे मोर्चे की तलाश में आदिवासियों को अपने पक्ष में करने के लिए घूम रहे हैं। तलेसरा भी उनके साथ ही हैं। पूर्व में खाद्यमंत्री रहते हुए मीणा के उदयपुर दौरे में तलेसरा उनके साथ ही रहे थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *