Header Banner

एमपीयूएटी का दीक्षांत समारोह 20 को

BY — December 4, 2012

Udaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षान्त समारोह 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा। इसमें बीएससी/बीई/बीटेक के सत्र 2011-12 में उत्तीर्ण और एमएससी/एमई एवं पीएचडी के 1 दिसंबर, 2011 से 30 नवम्बवर 2012 तक उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उपाधियां एवं योग्य अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे।

दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित होने हेतु प्रार्थना-पत्र निर्धारित प्रारूप में स्वीकृति पत्र इस कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी विश्वंविद्यालय की वेबसाइट “www.mpuat.ac.in” पर उपलब्ध है।
दीक्षान्त समारोह में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को दिनांक 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे समारोह स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें दीक्षान्त समारोह में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply