विप्र महाकुम्भ 16 को जयपुर में

BY — December 4, 2012

उदयपुर शाखा के कार्यालय का उद्घाटन

Udaipur. जयपुर में 16 दिसम्बर को होने वाले विप्र महाकुम्भ के लिये विप्र फाउण्डेशन की उदयपुर शाखा के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को पंडित धर्मशाला में फाउण्डेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के. के. शर्मा ने किया।

प्रारम्भ में विप्र फाउण्डेशन की उदयपुर शाखा के अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने सभी का स्वागत करते हुए आयोजन की जानकारी दी। नागदा ने बताया कि विप्र फाउण्डेशन का आयोजन 16 दिसम्बर को जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में होगा। उदयपुर के प्रतिनिधि 15 दिसम्बर को रेल, बस व अन्य साधनों से प्रस्थान करेगें।
नागदा ने बताया कि उदयपुर के प्रतिनिधियों का पंजीयन स्थानीय कार्यालय में प्रतिदिन 3 से 6 बजे तक किया जायेगा। बैठक में फाउण्डेशन के महासचिव हरिश आर्य, नटवरलाल शर्मा, भंवरलाल शर्मा, जयकिशन चौबे, राकेश जोशी, विजयप्रकाश विप्लवी, नाथुलाल नंदवाना, मोतीलाल शर्मा, इन्दिरा राजपुरोहित, चन्द्रकांता मेनारिया, मगनलाल जोशी, लज्जाशंकर नागदा, नरेन्द्र मोड़, पार्षद लोकेश गौड़, मनीष श्रीमाली ने भी विचार व्यक्त किये। संयोजन महासचिव हरिश आर्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भंवरलाल शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *