Header Banner

शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसम्बर से

BY — December 7, 2012

तैयारी बैठक में सुरक्षा व यातायात पर चर्चा

udaipur. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 21 दिसम्बर से प्रस्तावित शिल्पग्राम उत्सव को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि उत्सव 21 दिसम्बर से प्रारम्भ होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर है। शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या के चलते इस बार उत्सव में आने वाले 5 अवकाशों में मेले में आने वाले लोगों की अधिकता को देखते हुए यातायात व पार्किंग की व्यवस्था जहां दर्पण सभागार के समीप खुले में की गई है वहीं हेतु अन्य स्थलों पर भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी. आर. भाटी ने आवश्यक निर्देश दिए। उत्सव के दौरान शिल्पग्राम में आवाजाही के लिये एक तरफा यातायात व्यवस्था का निर्णय किया गया। बैठक में चार पहिया वाहनों का प्रवेश फतहसागर से बड़ी मार्ग तथा दुपहिया वाहनों के लिये संजय गार्डन से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
बैठक में शिल्पग्राम उत्सव के लिये मेला मजिस्ट्रेट लगाने तथा अस्थायी पुलिस चौकी बनाने का निर्णय भी लिया गया। केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक फुरकान खान ने बताया कि आगंतुकों की सुरक्षा के लिये तथा निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। बैठक में ही परिवहन विभाग को शिल्पग्राम रूट पर बस व्यवस्था करने, नगर परिषद को सफाई व्यवस्था व फायर ब्रिगेड व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
बैठक में शिल्पग्राम में आने वाले कलाकारों व शिल्पकारों को उचित दर पर रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिये सहकारी उपभोक्ता भण्डार की मोबाइल वैन की तैनातगी सुनिश्चित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहम्मद यासीन पठान, परिवहन अधिकारी माथुर आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply