विद्या भवन पॉलीटेक्निक के छात्र-शिक्षकों ने किया रक्तदान

BY — December 7, 2012

Udaipur. विद्याभवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एनएसएस इकाई के सानिध्ये में डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, महावीर इन्टरनेशनल, लायंस क्लब, लायनेस क्लब, लेकसिटी एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मे किया गया।

रक्तदान शिविर में पॉलीटेक्निक में 60 यूनिट छात्रों, शिक्षकों व सहायकों ने रक्तदान किया। महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष एन. एस. खिमेसरा, लायन्स क्लब के अध्यक्ष एम. एस. खिमेसरा, लायनेस क्लब की अध्यक्षा सुशीला खिमेसरा, डा. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय मेहता, आर. एस. भण्डारी, आर. के. चतुर, के. एस. भण्डारी, जे. एस. पोखरना, वर्धमान मेहता, तेजसिंह चौधरी, एच. के. तलेसरा, विद्या भवन पॉलीटेक्निक के शिक्षक एवं कार्यकर्ताओं तथा आरएनटी मेडिकल कॉलेज की डा. श्वेता बोहरा, डा. दीपक गोयल, डा. ईशा अग्रवाल, डा. श्वेता मीणा तकनिशियन भीमराज, गुलाब जी एवं नरेन्द्र ने भाग लिया। विद्या भवन के प्राचार्य अनिल मेहता, ट्रस्ट के सचिव नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि यह तीसरा संयुक्त रक्तदान शिविर है। शिविर का संयोजन राष्ट्रीसय सेवा योजना के प्रभारी रमेशचन्द्र कुम्हार ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *