Header Banner

निशुल्क पेट, आंत एवं लीवर रोग शिविर 14 से

BY — December 12, 2012

gmchudaipur. गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर में शुक्रवार से दो दिवसीय निशुल्क पेट, आंत एवं लीवर रोग शिविर होगा। शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ सी.बी.सी., एल.एफ.टी. (संबंधित जांचें), हेपेटाइटिस बी एंटीजन, सीरम अमाइलेज, संपूर्ण यूरिन, सीरम यूरिया एवं क्रिएटिनिन की जांचें भी निशुल्क की जाएगी।

शिविर में एंडोस्कॉपी, कॉलोनोस्कॉपी, ईआरसीपी एवं समस्त एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर जांचों पर भी विशेष छूट दी जाएगी। शिविर में हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. श्या मशरण तांबी व डॉ. आशीष मेहता सेवाएं देंगे। हॉस्पिटल की निशुल्क बस सेवा नियमित अंतराल पर सुबह 8.30 बजे से चेतक सर्कल से उपलब्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply