गहलोत सरकार ने समझा आम लोगों का दुख दर्द : तिवाड़ी

BY — December 12, 2012

सरकार के 4 साल पर गोष्ठियों का आयोजन

शहर व देहात जिला कांग्रेस की ओर से गोष्ठियां

121203Udaipur. कांग्रेस की राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को विविध आयोजन होंगे। इस संबंध में देहात एवं शहर जिला कांग्रेस की ओर से अलग अलग कार्यगोष्ठियों का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं का बखान किया।

121202शहर जिला कांग्रेस की ओर से अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में तो देहात जिला कांग्रेस की ओर से रेती स्टे ण्डत स्थित किसान भवन में ‘सरकार के 4 साल बेमिसाल’ पर गोष्ठीि आयोजित की गई। दोनों में अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला प्रभारी आर. आर. तिवाड़ी ने हिस्साो लिया। तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत सरकार ने गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का दु:ख दर्द समझकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया। फ्लेगशिप योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को खाद्य, चिकित्सा, आवास आदि उपलब्ध कराने से आम आदमी का जीवन स्तर उपर उठाया है। शहर जिला कांग्रेस की गोष्ठीा में शहर जिलाध्य क्ष नीलिमा सुखाडि़या, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाडि़या, गोपाल शर्मा, डॉ. दरियावसिंह चूंडावत, मो. शरीफ छींपा, महिला कांग्रेस अध्याक्ष चंदा सुहालका, राजीव सुहालका, पंकज शर्मा आदि ने भी विचार व्यपक्तम किए।
देहात कांग्रेस की गोष्ठीत में तिवाड़ी ने कहा कि मेवाड़ के कार्यकर्ता ही राजस्थाकन का भविष्य् तय करते हैं क्यों कि मेवाड़ ने ही सबसे ज्या दा मुख्य मंत्री दिए हैं। गुजरात के मुख्यथमंत्री ने अपने घोषणा पत्र में अब चुनाव जीतने के बाद मकान देने का वायदा किया है जबकि राजस्था न में गहलोत सरकार ने तीन वर्ष पूर्व ही मकान देना शुरू कर दिया। निशुल्कथ दवा योजना, जननी सहायता एक्सनप्रेस जैसी कई योजनाएं शुरू हुई हैं जिनसे आम जनता को काफी फायदा हुआ है। जहां बेटी बचाओ अभियान एवं वृद्ध बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है वहीं यहां श्रवण कुमार भी हो गए हैं। जिले के विभिन्न  ब्लॉंकों के पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी् में हिस्साृ लिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख मधु मेहता, वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला आदि ने भी विचार व्याक्तव किए।
इस अवसर पर अब्दुल अजीज खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिकन्दर युसुफजई, मथुरेश नागदा, जिला परिषद सदस्य शारदा रोत, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, गिरजाशंकर चौबीसा, त्रिलोक पूर्बिया, रतनसिह आसियां, गोविन्दसिंह कृष्णावत आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कृषि मण्डी अध्यक्ष मगनीबाई पटेल, फल-सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोडसिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष किशन वाधवानी, सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *